जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। सामान्य वर्ग के विशेष रूप से आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर लोगों के लिए जो सरकार ने योजना संचालित की है, उसमें कुछ महत्वपूर्ण संशोधन हेतु सेंगर क्षत्रिय समाज संगठन वाराणसी मंडल प्रभारी ठा. कुंवर साहब सिंह सोमवंशी एवं क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा. जयसिंह राजपूत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को, जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें इस योजना के तहत जो समस्याएं आती हैं उसके सरलीकरण हेतु 11 बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षण किया गया जिससे आने वाले समय में इस योजना का लाभ सरलता से लिया जा सके। इस अवसर पर क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सभाजीत सिंह ऋषि बंसी, राम प्रज्वलित सिंह, अजय कुमार सिंह एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ईडब्ल्यूएस सरलीकरण हेतु विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Previous article

