जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के अकबरपुर गांव में अजगर पकड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 45 सेकेंड का है। वीडियो में अजगर पकड़ रहा शख्स वन विभाग का प्राइवेट कर्मचारी गामा यादव बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बांस के सहारे लगभग दस फीट के विशालकाय अजगर के मुंख को दबाकर उसे पकड़ने का प्रयास कर रहा है। वहीं पास खड़ा दूसरा युवक अजगर की पूंछ पर पैर रखकर खड़ा है और तीसरा युवक अपने हाथ में एक बोरी लिए खड़ा है। एक घंटे के अथक प्रयास के बाद अजगर को बोरी में भरकर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। वायरल वीडियो जिसने भी देखा वह अजगर पकड़ने वाले की तारीफ कर रहे है। जरा सोचिए अजगर को पकड़ते समय अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो बड़ी घटना से इनकार भी नहीं किया जा सकता था। क्योंकि अजगर पकड़ने वाला शख्स बगैर सेफ्टी के अजगर रेस्क्यू कर रहा था। ऐसे में वन विभाग पर सवालिया निशान खड़ा होता है कि कैसे किसी प्राइवेट कर्मी को बगैर सेफ्टी के अजगर रेस्क्यू करने भेजा जाता है? अजगर रेस्क्यू करते समय अगर कोई घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार आखिर होगा कौन?
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
बॉस के सहारे अजगर पकड़ने का वीडियो वायरल

Previous article
Next article


