जौनपुर धारा, सुइथाकला। संविधान निर्माता के रूप में अपना अहम योगदान देने वाले भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयन्ती शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम के साथ लोगों ने जन्मदिन मनाकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर तमाम जगहों पर झांकियां सजाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पण करते लोग देखे गए। शुक्रवार को क्षेत्र के लालापुर, सवायन, सारी जहांगीर पट्टी, सरायमोहिउद्दीनपुर, भटौली व जहरुद्दीनपुर आदि गांवों समेत तमाम शैक्षणिक संस्थानों में भी झांकी सजाकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयन्ती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाकर लोगों ने उन्हें याद किया। ब्लाक मुख्यालय के पास हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के बाद लोगों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम किया गया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान इलाकाई थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह अन्य पुलिस कर्मियों संग सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद दिखे।
― Advertisement ―
जौनपुर में सड़क हादसों का तांडव: तीन की मौत, दो गंभीर घायल, NH-731 पर भीषण टक्कर
जौनपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो भीषण सड़क हादसों ने मंगलवार को सनसनी फैला दी। इन हादसों में तीन लोगों की...
याद किए गए डॉ. भीमराव अम्बेडकर

Previous article
Next article


