Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरजयंती पर कांग्रेसियों ने डा. भीमराव अंबेडकर को किया याद

जयंती पर कांग्रेसियों ने डा. भीमराव अंबेडकर को किया याद

  • बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके संविधान बचाने की ली शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर कचहरी रोड पर अंबेडकर तिराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं संविधान रचयिता को याद किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। अंबेडकर जयंती को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी जाना जाता है। बाबा साहब ने प्रजातंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य के तीनों अंगों न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायिका को स्वतंत्र और पृथक बनाया तथा समान नागरिक अधिकार के अनुरूप एक व्यक्ति, एक मत और एक मूल्य के तत्व को प्रस्थापित किया। विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों की सहभागिता संविधान द्वारा सुनिश्चित की तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की विधायिकता जैसे ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, पंचायत राज इत्यादि में सहभागिता का मार्ग प्रशस्त किया। आज हमें उनकी सीख को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर, राकेश उपाध्याय, अनिल दुबे आजाद, राकेश सिंह, अनिल सोनकर, गौरव मौर्या, बब्बी खान, नेसार इलाही, शशांक राय अंकित, श्रेयांश चौहान, शिवकुमार गुप्ता, इकबाल आदि लोग उपस्थित रहे।