Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeविचार/लेखयहां मिलते हैं सुपर बर्गर, बटर और घर में बनाए मसालों की...

यहां मिलते हैं सुपर बर्गर, बटर और घर में बनाए मसालों की स्टफिंग आपके मुंह में भी ला देगा पानी

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में फास्टफूड लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है. हर उम्र के लोगों को फास्टफूड अपनी ओर खींच ही लेता है. बर्गर आजकल के बच्चें और युवाओं की आदत बन चुका है. कुछ लोग बर्गर के इतने बड़े दीवाने होते है की रोजाना एक बर्गर खाते है. आप को भी अगर बर्गर में कुछ नया ट्राई करना है तो गाजियाबाद के राजनगर वाले सुपर बर्गर आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यहां शाम के समय राजनगर के सुपर बर्गर खाने के लिए विशेष भीड़ उमड़ती है. ये बर्गर आम बर्गरो से अलग इसलिए है क्योंकि इसका साइज बड़ा होता है. इसमें घर में बनाए मसाले और बटर की स्टफिंग की जाती है. फिर घर में बनाई चटनी के साथ ही ये बर्गर परोसा जाता है. ये बर्गर देखने में जितना आकर्षित लगता है खाने में उतना ही स्वादिष्ट होता है.

सुपर बर्गर की मांग सबसे ज्यादा

सुपर बर्गर बनाने वाले उदयवीर ने बताया कि उनके यहां हॉट डॉग, बर्गर, टिक्की आदि बनाया जाता है पर बर्गर काफी ज्यादा मशहूर है. यहां अलग-अलग बर्गर मिलते है. जिनमे पनीर बर्गर, सादा बर्गर और चीज बर्गर मिलते है. पनीर बर्गर 70 रुपये में मिलता है. सादा बर्गर 40 रुपये में, चीज बर्गर 70 रुपए और टिक्की बर्गर 50 रुपये में मिलता है. उदयवीर बताते हैं किरोजाना दर्जनों लोग दिल्ली- एनसीआर के यहां पर आते है. इन बर्गर में घर के मसाले और भरपूर बटर डाला जाता है. इसकी दमदार स्टफिंग के कारण इसे सुपर बर्गर कहा जाता है.

स्वाद है लाजवाब

ग्राहक राज किशोर ने बताया कि पनीर बर्गर उन्हें काफी पसंद है और 12 वर्षो से यहां बर्गर खा रहे है. यहां बर्गर की क्वालिटी और टेस्ट दोनों ही काफी यूनिक है. वहींरवि चौहान ने बताया की चीज बर्गर उनकाफेवरेट है. खास बात ये है की यहां पर सफाई का ख्याल रखा जाता है. अगर आपको भी ये बर्गर खाने है तो आप राजनगर के सेक्टर 10 पहुंच सकते है.