जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद में नगर पंचायत द्वारा चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी इकट्ठा की गई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान ने कहा कि भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के लिए दिल्ली में बन रहे अमृत वाटिका में यह मिट्टी प्रयोग की जाएगी। अमृत कलश में इस मिट्टी को इकट्ठा कर के जिले पर भेजा जाएगा। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाएं। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान, डा.कयूम अंसारी सभासद सुनीता देवी, रविकांत मोदनवाल, जोगेंद्र निषाद, अवध नारायण, ओवैस खान, राजमन, वेद प्रकाश, रिजवान आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इकट्ठा की गई मिट्टी

Previous article

