Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर न्यायालयों व उपनिबंधक कार्यालय में की तालाबन्दी

अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर न्यायालयों व उपनिबंधक कार्यालय में की तालाबन्दी

  • हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में विगत 10दिनों से चल रहा आन्दोलन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुये बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में बार कौंसिल आफ उ.प्र.के आह्वान पर तहसील अधिवक्ताओं का तहसीलदार न्यायालय के सामने धरना प्रदर्शन हुआ। जुलूस निकालकर तहसील के सभी न्यायालयों व उपनिबंधक कार्यालय में तालाबन्दी व नारेबाजी हुई और 14 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं की मांग थी कि अधिवक्ताओं के साथ महिला अधिवक्ता पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर सस्पेंड किया जाय। अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लिये जांय। प्रदेश में तत्काल एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाय। घायल अधिवक्ताओं को मुआबजा दिया जाय। 5 सूत्रिय मांगों का ज्ञापन भी उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया को सौंपा गया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 सितम्बर को बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज में आयोजित बैठक में समस्त जिलों व तहसीलों के अध्यक्ष,  महामंत्री की उपस्थिति में अग्रिम रणनीति पर बिचार होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य, दिनेश चंद्र सिन्हा, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, केदार नाथ यादव, नागेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, यज्ञ नारायण सिंह, आर.पी.सिंह, सरजू प्रसाद विन्द, राम आसरे दूबे, प्रेम बिहारी यादव, विनय पाण्डेय, इंदू प्रकाश सिंह, कुंवर भारत सिंह, हरि नायक तिवारी, बाबू राम, भरत लाल यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र मौर्य, आलोक विश्वकर्मा, हरि शंकर यादव, आलोक श्रीवास्तव, जेपी दूबे, रमेश बाबा सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित थे। संचालन विनय प्रिय पांडेय ने किया।