Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआयुष्मान भव पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

आयुष्मान भव पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में आयोजित आयुष्मान भव पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ.मेजर तपिश कुमार ने कहा कि आयुष्मान भव का यह अभियान पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन आज देश की राष्ट्रपति ने विधिवत किया है। बताया कि इस महा अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान मेला आयुष्मान सभा, स्वच्छता पखवाड़ा और रक्तदान का कार्यक्रम शामिल है। कहां कि जिन गांवों और नगर के वार्डों में शासन द्वारा निर्धारित सभी पांच संकल्प पूरे कर लिए जाएंगे। उस गांव को आयुष्मान गांव और आयुष्मान वार्ड की उपाधि दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, विशिष्ट अतिथि संतोष जायसवाल, अनुराग सिन्हा, हरिओम गुप्ता, राजेश सिंह मीना पटेल, डॉ.रामचंद्र बिन्द, रितु पटेल, सभासद दीपू जयसवाल, सभासद आत्मा राम साहू, सुनील बिन्द राकेश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।