जौनपुर धारा, जौनपुर। राजपूत सेवा समिति द्वारा कलीचाबाद तिराहे पर स्थापित होने वाले महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति का मुख्यमंत्री द्वारा अनावरण के संभावित कार्यक्रम के तहत रविवार को राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव प्रशासनिक अमले के साथ मूर्ति निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित राजपूत सेवा समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह से मूर्ति की भब्यता और पार्क के सुंदरीकरण पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि मूर्ति निर्माण में जो सहायता की जरूरत पड़ेगी उसके लिए मुझसे जो भी मदद की जरूरत होगी मै तैयार हूं। उन्होंने मौके पर ही मौजूद सीटी मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, नगर पालिका के अधिशासी अभियंता पवन कुमार व चेयरमैन प्रतिनिधि डा.रामसूरत मौर्य से पार्क के सुंदरीकारण हेतु इंटर लाकिंग व लाइट की ब्यवस्था का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्य के एक- एक गतिविधि का गहनता से निरीक्षण किया। मौके पर कार्यरत मजदूरों से भी जानकारी ली। बातचीत के दौरान कहा कि बीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की यह भब्य मूर्ति पूर्वांचल की शान व जनपद की पहचान होगी। समिति के सदस्यों के ऐतिहासिक कार्य की सराहना किया। आश्वासन दिया कि पार्क के सुंदरीकरण में कही से भी कोई कमी नहीं रहेगा। ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चेतक घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति 13फीट ऊंची होगी जो करीब 9 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित की जाएगी। दीपावली बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों मूर्ति का अनावरण का समय मांगा गया है। जौनपुर शहर के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर लगने वाली इस मूर्ति से न सिर्फ जौनपुर अपितु पूरे पूर्वांचल का गौरव बढ़ेगा। मौके पर राजपूत सेवा समिति के सदस्य दिनेश सिंह बब्बू, रत्नाकर सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, शशि प्रताप सिंह, सिद्धार्थ सिंह सहित भारी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर राज्यमंत्री ने किया स्थल निरीक्षण

Previous article
Next article


