Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा दियावां नाथ मंदिर

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा दियावां नाथ मंदिर

  • एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के बाबत लिखा था पत्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के दियावां महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिले की पर्यटन प्रभारी/जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने शनिवार को उक्त स्थान पर पहुंची। उन्होंने मंदिर परिसर होने वाले वाले निर्माण कार्य की सूची तैयार किया है। उपनिदेशक पर्यटन वाराणसी एवं विन्ध्याचल मण्डल द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी पर्यटन/जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक शिव मंदिर दियॉवा महादेव मछलीशहर का शनिवार शाम को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त स्थल पर बाउन्ड्रीवाल, मंदिर के आस-पास फलोरिंग का कार्य, इन्टरलाकिंग टाईल्स, चबूतरा, आरसीसी बेन्चेस, हाई मास्ट लाइटस, सोलर स्ट्रीट लाईटस, साइन बोर्ड, लैन्डस्कैपिंग का कार्य कराये जाने की आवश्यकता पाई है। उल्लेखनीय हैं कि इस धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने के लिए सावन माह में दर्शन करने आए एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने पत्र लिखा था। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश शुक्ला, अंबुज शुक्ला, मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश मिश्रा, जिलेदार शुक्ल, कमलेश शुक्ला सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।