― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर के दरवाज़े की कुन्डी तोड़कर की हजारों की चोरी

घर के दरवाज़े की कुन्डी तोड़कर की हजारों की चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद गांव में शनिवार की देर रात्रि में चोरों ने गहने मोबाइल व नगदी सहित पांच हजार रुपए पर अपना हाथ साफ कर दिया। सोचन मौर्य ग्राम बाकराबाद रोज कि भांति ख़ाना-खाकर अपने परिवार के साथ अपने घर में सोये थे कि बीती रात्रि में चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर के दरवाज़े का कुन्डी तोड़कर घर के अन्दर रखे बाक्स व सन्दुक का ताला तोड़कर उनमें रखे नकद पांच हजार रूपये, मोबाइल सहित गहने पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग सुबह उठे तो घर का दरवाजा खुला देखकर अवाक रह गए। जब घर में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। परिजनों ने जब शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने चोरी की सूचना स्थानीय थाने पर दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरी की जांच-पड़ताल में जुट गई।

Share Now...