Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशमुंबई से आई कॉल ने बचा ली एटीएम में चोरी की घटना

मुंबई से आई कॉल ने बचा ली एटीएम में चोरी की घटना

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में एटीएम चोरी की घटना को मुंबई से आई कॉल की मदद से पुलिस ने बचा लिया। वहीं, सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान पीपीगंज के बनकटवा निवासी विकास प्रताप सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई। विकास वर्तमान में शाहपुर के अशोकनगर बशारतपुर में रहता है। प्रभारी निरीक्षक शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया कि पांच नवंबर की सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच शाहपुर के सुड़िया कुंआ स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में एक युवक घुस गया। वह एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास करने लगा। इस दौरान बैंक के मुख्यालय मुंबई से पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सायरन को सुनकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज व आसपास के अन्य कैमरों में चोर की तस्वीर मिली। जिसके आधार पर पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।