जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के लोहिंदा ग्राम सभा में मंगलवार की देर शाम को किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई जिसमे तीन लोग घायल हो गए थे। कमाल हुसैन (48) सरफराज अहमद (24) और सितारा बेगम (25) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने कमाल हुसैन को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को सुबह कमाल हुसैन की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए उनका चालान कर दिया। थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मृतक कमाल हुसैन के पुत्र परवेज अहमद की तहरीर पर शनि सिंह पुत्र राजभान सिंह, सुजीत सिंह पुत्र शेरबहादुर सिंह, तूफानी सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह और रजनीश सिंह पुत्र मन्नान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है। लाश परिजनों द्वारा घर ले आने की सूचना पर घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स सहित पीएससी लगा दिया गया है, मौके पर आला अधिकारी मौजूद रहे। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देर रात तक पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मुस्तैद रही।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Previous article
Next article

