Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeउत्तर प्रदेशमाध्यमिक स्कूलों में भी छात्रों को फुल पैंट व शर्ट पहनकर आने...

माध्यमिक स्कूलों में भी छात्रों को फुल पैंट व शर्ट पहनकर आने के निर्देश

बेसिक शिक्षा विभाग के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी बारहवीं तक के माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पूरी बांह की शर्ट व फुल पेंट पहनकर ही आने के निर्देश दिए हैं साथ ही डेंगू व चिकनगुनिया के प्रकोप से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को विद्यालय के माध्यम से जागरुक करने के लिए कहा है। प्रतिदिन प्रार्थना सभा में संचारी रोगों व उससे होने वाली समस्याओं के बारे में भी बच्चों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने इस संबंध में सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।