Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहिला पहलवानों के समर्थन में किसान यूनियन का प्रदर्शन

महिला पहलवानों के समर्थन में किसान यूनियन का प्रदर्शन

  • उपजिलाधिकारी को सौंपा 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। अखिल भारतीय किसान सभा व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन जौनपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महिला पहलवानों के समर्थन में तहसील परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संदर्भित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया को सौंपा। मजदूर यूनियन ने मांग किया कि महिला पहलवानों का यौन शोषण करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी की जाय। कानून व्यवस्था ठीक की जाय। किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र में छूट, किसानों को मुफ्त बिजली दी जाय। रजिस्ट्री शुल्क कम किया जाय, तहसील में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाय। मनरेगा में लूट खसोट बन्द कर मजदूरों को 200 दिन काम की गारन्टी दी जाय। आवारा पशुओं से किसानों के फसल की सुरक्षा की जाय। इस अवसर पर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जय लाल सरोज, भूलन बौद्ध, राम बुझारत, नारद मुनि, रविन्द्र कुमार, बसंत लाल आदि उपस्थित थे।