Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचचेरे भाई की अर्थी देखते ही पड़ा दिल का दौरा

चचेरे भाई की अर्थी देखते ही पड़ा दिल का दौरा

  • दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ उठी

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में घटी एक हृदय विदारक घटना में दो भाइयों की अर्थी जब एक साथ उठी तो पूरा गांव गमगीन हो गया। ग्राम नूरपुर निवासी बृजमोहन उर्फ मुन्नू पटेल 45 वर्ष पुत्र मणिलाल पटेल पुणे में रहकर पान की दुकान चला कर अपना जीवन यापन करता था। सोमवार को उसकी पुणे में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई जिसके बाद परिजन उसका शव लेकर पैतृक घर नूरपुर पहुंचे। देर रात घर पहुंचे शव को देखते ही बृजमोहन के चचेरे भाई लालचंद पटेल उर्फ फागू पटेल 23 वर्ष को रोते रोते अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह गिर गया। घरवालों ने समझा कि रोते-रोते सदमे से अचेत हो गया है लेकिन जब हिलाने डुलाने पर और पानी के छींटे मारने पर भी कोई असर नहीं पड़ा तो परिजन उसे लेकर स्थानीय एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। लालचंद का अभी विवाह नहीं हुआ था जबकि बृजमोहन के दो लड़के और एक लड़की है। इस घटना को जिसने भी सुना वह सकते में आ गया।