Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचार दिवसीय समर कैम्प हुआ आयोजन

चार दिवसीय समर कैम्प हुआ आयोजन

  • बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में लगाया गया चार दिवसीय समर कैम्प गुरुवार को सम्पन्न हो गया। इस दौरान बच्चों ने मनोरंजन के साथ ही अपनी प्रतिभाओं का बढ़ चढ़कर प्रदर्शन किया। कैम्प के उद्घाटन अवसर पर जहां कक्षा 5 की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से दिमाग का चित्र तो वहीं छात्रों ने बीज अंकुरण की पूरी प्रक्रिया का चित्र उकेर कर लोगों का मनमोह लिया था, वहीं दूसरे और तीसरे दिन आउट डोर और इनडोर गेम के द्वारा संयम और अनुशासन का पाठ पढ़ते हुए पुल पार्टी में जमकर मजा लिया। कैम्प का समापन गुरुवार को गीत संगीत और नृत्य के साथ हुआ जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभाओं से लोगों को अचम्भित कर दिया। कक्षा 4 की दिव्यांग छात्रा आर्या ने तो अपने नृत्य के माध्यम से अपना लोहा मनवा दिया। लोग कह बैठे कि हौसलों के आगे परिस्थितियों को झुकना ही पड़ता है। इस दौरान ज्योति मिश्रा, विवेक गुप्ता, घनश्याम, राकेश समेत अन्य गुरूजन मौजूद रहे। अन्त में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान की।