Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनमनोज बाजपेयी और नेहा की बेटी को देख लोगों को लगा झटका

मनोज बाजपेयी और नेहा की बेटी को देख लोगों को लगा झटका

मनोज बाजपेयी वैसे तो पैपराजी के कैमरे में कम ही स्पॉट होते हैं, लेकिन जब होते हैं तो सारी लाइमलाइट वही ले जाते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी बीते दिनों अपनी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान एक्टर अपनी पत्नी नेहा और बेटी के साथ दिखे। मनोज बाजपेयी की खूबसूरत वाइफ नेहा को तो सभी जानते हैं, जो करीब, फिजा, होगी प्यार की जीत, राहुल और कोई मेरे दिल में है जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं, लेकिन क्या कभी आपने मनोज बाजपेयी और नेहा की बेटी को देखा है? अगर नहीं तो आज की इस पोस्ट में हम आपको कपल की प्यारी सी बेटी भी दिखाएंगे। बता दें मनोज बाजपेयी और नेहा की बेटी का नाम एवा नायला है। एयरपोर्ट में मम्मी-पापा के साथ क्यूट एवा भी नजर आईं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनोज बाजपेयी अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार से उतरते हैं। फिर एक्टर अपनी फैमिली के साथ पैपराजी को पोज भी देते हैं। इस दौरान नेहा जहां डेनिम जींस और जैकेट में बहुत कूल लग रही थीं, वहीं एक्टर भी लाइट ब्लू जींस, व्हाइट टी-शर्ट और जैकेट में हैंडसम नजर आ रहे थे। बात करें मनोज बाजपेयी की बेटी एवा नायला की तो वे भी चेक्ड प्लाजो पैंट और लूज टी-शर्ट में बहुत प्यारी दिख रही थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं।