Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनरतन टाटा को डेट कर चुकी यह बच्ची...

रतन टाटा को डेट कर चुकी यह बच्ची…

सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स की फोटो वायरल होती है, जिसे उनके फैन्स देखना खूब पसंद करते हैं। खासकर इन सितारों के बचपन की फोटो पर फैन्स बहुत प्यार लुटाते हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री की फोटो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस फोटो में नजर आने वाली बच्ची अपने जमाने की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री रह चुकी हैं। एक समय में इन्होंने बिजनेस टाइकून रतन टाटा को भी डेट किया था। फोटो में आप एक बहुत ही प्यारी बच्ची को देख सकते हैं, जिसने येलो और ब्लू रंग की प्रâॉक पहनी है। फोटो में बच्ची बहुत ही मासूमियत के साथ हंस रही है। अगर नहीं पहचान पाए तो बता दें कि फोटो में नजर आने वाली बच्ची और कोई नहीं बल्कि अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रह चुकीं सिमी ग्रेवाल हैं। सिमी ग्रेवाल ने एक समय में रतन टाटा को डेट किया था। दोनों काफी सालों तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश ऐसा हो नहीं पाया। एक बार जब रतन टाटा सिमी के टॉक शो में पहुंचे थे, तब भी उन्होंने कहा था कि उनकी शादी कई बार होते-होते रह गई है। वहीं, सिमी ग्रेवाल की एक शादी होने के बाद और दूसरी बार सच्चा प्यार मिलने के बाद भी एक्ट्रेस अकेली रहीं। सिमी ग्रेवाल की पहली शादी रवि मोहन से हुई थी। कहते हैं कि तीन महीने के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। ऐसे में कुछ सालों में ही यह रिश्ता टूट गया। इतना ही नहीं शादी से पहले 17 साल की उम्र में सिमी ग्रेवाल ने जामनगर के महाराजा को भी डेट किया था। सिमी की लाइफ में मंसूर अली खान पटौदी भी आए थे, लेकिन शर्मिला टैगोर की वजह से दोनों का यह रिश्ता टूट गया। बात करें वर्तमान की तो सिमी आज भी अकेली हैं।