Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनअर्चना ने विकास को बद्दुआ में कहा 'तू कभी बाप नहीं बन...

अर्चना ने विकास को बद्दुआ में कहा ‘तू कभी बाप नहीं बन सकता’

विकास की पत्नी का मिसकैरेज हुआ है। ऐसे में अर्चना लड़ाई में इस बात का इस्तेमाल करती हैं और विकास को बद्दुआ देते हुए कहती हैं कि वो कभी बाप नहीं बन सकते, वो कभी बच्चा नहीं पाल सकते। अर्चना ने विकास से कहा तू दूसरों के बाप पर जाता है, इसलिए भगवान ने तुझे कभी बाप नहीं बनाया। बिग बॉस का घर इन दिनों जंग के मैदान में बदल चुका है। अर्चना गौतम शो में लगातार अपनी हदें पार कर रही हैं और एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स पर निशाना साध रही हैं। अब अर्चना गौतम ने वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट विकास को नेशनल टीवी पर बद्दुआ दी है। अर्चना गौतम के बिहेवियर से गुस्सा होकर विकास उनके बर्तन धोने से मना कर देते हैं। विकास और अर्चना की लड़ाई बढ़ जाती है। दोनों एक दूसरे के प्रोफेशन पर भद्दे कमेंट्स करते हैं। अर्चना विकास से कहती हैं कि वो कुत्ते की तरह ना भौंकें। अर्चना की इस बात पर विकास पलटवार करके कहते हैं, जा अपने बाप को बोल, जिसने तुझे पैदा किया है। लेकिन विकास की इस बात पर अर्चना गुस्से से आग बबूला हो जाती हैं और अपनी सारी हदें पार कर देती हैं। अर्चना संग लड़ाई के बाद विकास प्रियंका, शालीन और टीना को बताते हैं कि उन्होंने अर्चना को अपनी पत्नी के मिसकैरेज के बारे में बताया था, जो उसने लड़ाई में इस्तेमाल किया। विकास कहते हैं मैंने अर्चना के साथ अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की बात शेयर की थी। मैंने उसे बताया था कि जब हमने कंसीव किया तो हमारे पेरेंट्स काफी खुश थे, लेकिन दुर्भाग्य से मेरी पत्नी का मिसकैरेज हो गया। मेरे पेरेंट्स ये देख रहे होंगे और पता नहीं क्या सोच रहे होंगे। विकास के अलावा अर्चना शालीन संग भी काफी बदतमीजी करती हैं। शालीन संग लड़ाई में अर्चना उनकी एक्स वाइफ और मां के बारे में भी अपशब्द बोलती हैं, जिसके बाद शालीन काफी इमोशनल हो जाते हैं। अर्चना की बदतमीजी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। लोग अर्चना के इस बिहेवियर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और उन्हें शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। शो की शुरुआत में अर्चना भले ही एंटरटेनिंग लगती थीं, लेकिन अब वो घरवालों के साथ दर्शकों को भी अपने खराब बर्ताव से इरिटेट कर रहे हैं।