Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरमड़हे में लगी आग में एक गाय और एक बकरी दो बच्चो...

मड़हे में लगी आग में एक गाय और एक बकरी दो बच्चो सहित जलकर मरी

  • भदेवरा गांव में हुई घटना, तीन झुलसी गायों का चल रहा उपचार

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबाशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में जानवर बांधे मडहे में लगी आग में एक गाय, एक बकरी तथा उसके दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। जबकि मडहे में बंधी अन्य तीन गायों को ग्रामीणों ने किसी तरह से बचा लिया, लेकिन तब तक वह तीनों भी झुलस चुकी थी। भदेवरा गांव निवासी रामसमुझ राजभर ने अपने घर से थोड़ी दूर पर जानवरों को रखने के लिए मडहा डाल रख्ाा था, जहाँ दोपहर बाद लगभग 2 बजे मडहे में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिस पर उसने शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया तथा जलती हुई आग में घुसकर रस्सी काटकर तीन गायों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक आग ने विकरालरूप धारण कर लिया। जिसके फल स्वरुप एक गाय एक बकरी और उसके दो बच्चे आग में जलकर मर गए। पशुपालक जली हुई। गायों के उपचार के लिए पशु चिकित्सक रिचा राय को फोन पर सूचना दिया परंतु समाचार संप्रेषण तक कोई भी पशु चिकित्सा नुकसान का आकलन करने या जले हुए जानवरों का उपचार करने नहीं पहुंचा। जिस पर पशुपालक ने निजी चिकित्सक को बुलाकर जले हुए पशुओं का उपचार करवाया।