Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरमकान के ढलाई की तैयारी कर रहे पिता पुत्र पर पट्टीदार ने...

मकान के ढलाई की तैयारी कर रहे पिता पुत्र पर पट्टीदार ने किया हमला

  • पुत्र के हाथ की अंगुली कटी, पिता की हालत गंभीर, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली के खजुरहट गांव में मकान के छत की ढलाई की तैयारी कर रहे पिता-पुत्र पर पट्टीदार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल पिता पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उक्त गांव निवासी जियालाल पटेल और शोभनाथ पटेल में बटवारे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार दस बजे जियालाल पटेल 55 और उनका पुत्र प्रदीप 23 अपने हिस्से की जमीन पर अधूरे मकान के छत की तैयारी कर रहे थे। जबकि बंटवारे से सहमत नही शोभनाथ के चार पुत्रों ने अचानक पिता पुत्र पर भाले, गड़ासी, लाठी, डंडे से लैस होकर हमला कर दिया। हमले में पिता की सिर, पेट, पैर में गंभीर चोटे आई है। वहीं पुत्र के दाहिने हाथ का अंगूठा कटने के साथ सिर और पेट में कई जगह चोट लगी है। चीख पुकार सुन अगल-बगल के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनो को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने दोनो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया जियालाल पटेल की तहरीर पर मनोज पटेल, बंशीलाल पटेल, पारसनाथ पटेल और गुलाब चंद पटेल के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, सभी आरोपित फरार है।