Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरछठा चरण में मतदान 25 मई

छठा चरण में मतदान 25 मई

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान ग्राम काँटी प्राथमिक विद्यालय  काँटी बरसठी में चलाया गया। मुख्य वक्ता प्रधान अध्यापक प्रमोद प्रजापति ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की संरक्षण के लिए मतदान अनिवार्य है हर नागरिक का कर्तव्य है की वह वोट करें। तत्पश्चात मतदाता शपथ दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी ने करते हुए कहा कि महिला मतदाता को बढ़-चढ़कर इस बार अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए आगे आना और निकलना होगा।समाजसेवी श्यामनाथ गौड ने कहा कि महिलाएं अब ज्यादा जागरुक है। वक्त के साथ यह मतदान में भी सर्वाधिक उत्साह देखा गया है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा रहेगा। उक्त अवसर पर मतदान को बढ़ाने के लिए रवि कुमार, अजीत प्रताप, राजन मिश्रा, अनिल कुमार, वंदना पांडे ने सभा को संबोधित किया। महिला मतदान को बढ़ाने के लिए राजकुमारी महिमा तिवारी, रेणु देवी, पूनम तिवारी, प्रमोद, मनीष तिवारी, सुदामा तिवारी, सुमन तिवारी, शुभम तिवारी, प्रशांत तिवारी, सरोज देवी, सुशीला देवी, हरिश्चंद्र इत्यादि लोगो ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया।