Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरमकान मालिक की बीवी ले भागा किराएदार

मकान मालिक की बीवी ले भागा किराएदार

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति और तीन साल के बच्चे को छोड़कर किराएदार प्रेमी संग शादी कर फरार हो गई। अब पीड़ित पति सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। मिली जानकारी के राजा राम सिंह कॉलोनी निवासी अभिषेक प्रजापति ने अप्रैल 2024 में अनुराग सिंह नामक युवक को अपने मकान में बतौर किरायेदार रखा था। अनुराग अपनी पत्नी के साथ वहां रहने आया था। इसी दौरान अनुराग और अभिषेक की पत्नी रूपल के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। अभिषेक की शादी 23 अप्रैल 2021 को उर्दू बाजार निवासी रूपल जायसवाल से हुई थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा भी है। अभिषेक का आरोप है कि 25 सितंबर 2024 को उसकी पत्नी रूपल, बेटे को लेकर अनुराग सिंह के साथ फरार हो गई। इसके बाद दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली और शादी का वीडियो अभिषेक को व्हाट्सएप पर भेज दिया। पत्नी और बच्चे के अचानक लापता होने पर अभिषेक ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला बाद में न्यायालय पहुंचा, जिसके बाद विवेचना का जिम्मा टीडी कॉलेज चौकी प्रभारी को सौंपा गया। इस बीच अनुराग और रूपल ने अभिषेक से सुलह करने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक ने सुलह से इनकार करते हुए अपने बेटे की वापसी की मांग की। अभिषेक का आरोप है कि कोर्ट से लौटने के बाद अनुराग सिंह और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इन घटनाओं से व्यथित होकर अभिषेक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से सुरक्षा की गुहार लगाई है। अभिषेक का कहना है कि घटना को 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपने बेटे से मिलने का अवसर नहीं मिला है। उनका कहना है कि बेटा सात साल से कम उम्र का है और वह न्याय पाने के लिए लगातार प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है।