Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरडॉक्टर संतोष कुमार गिरि बनें जिला उपाध्यक्ष और जफराबाद प्रभारी

डॉक्टर संतोष कुमार गिरि बनें जिला उपाध्यक्ष और जफराबाद प्रभारी

  • पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर
  • जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित

केराकत। जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गईर्। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान रहे डाक्टर संतोष कुमार गिरि को जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर का जिला उपाध्यक्ष व जफराबाद प्रभारी बनाया गया है। आपको बताते चलें कि डाक्टर साहब केराकत तहसील क्षेत्र के थानागद्दी खर्गसेनपुर के निवासी हैं। जिला उपाध्यक्ष और प्रभारी बनाये जाने की सूचना मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के काफी संख्या में लोगों नें जिला उपाध्यक्ष डॉ.संतोष कुमार गिरि का फूल मालाओं से स्वागत किया गया, और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा खूब नारे लगाए गये। इस अवसर पर डा.संतोष कुमार गिरि ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को धन्यावाद ज्ञापित किया और कहा कि नई जिम्मेदारी की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरे इमानदारी से निष्ठा पूर्वक पार्टी की सेवा करता चला आ रहा हूं और आखरी सांस तक करूंगा।