Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरआपके रक्तदान से जरूरतमंदो के लिए जीवनदान : डॉ.संदीप मौर्य

आपके रक्तदान से जरूरतमंदो के लिए जीवनदान : डॉ.संदीप मौर्य

  • रक्तदान सच्चा उपहार है दूसरों की बचा सकते है जान : डॉ.पंकज महेश्वरी

जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के कुत्तुपुर बाजार के पास रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और दूसरो के जीवन को बचाने पर की पहल की।

रक्तदान शिविर शिवांश ब्लड बैंक कुत्तुपुर तिराहा पर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रयागराज मण्डल ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन डा.पंकज महेश्वरी ने किया। संयोजक डॉ.संदीप मौर्य ने स्वयं रक्तदान करके अन्य लोगों को भी रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया। कुल 31लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि डा.पंकज महेश्वरी ने कहा कि इस सत्र में सबसे अधिक रक्तदान शिविर लगाने और लोगों से रक्तदान कराने मे लायन्स क्लब जौनपुर मेन मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने कहा-रक्तदान एक सच्चा उपहार है, जिसे आप दूसरों की ज़रूरतों पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि खून एक ऐसी चीज है जिसे बनाया नहीं जा सकता। इसकी आपूर्ति का कोई विकल्प भी नहीं है। एक बार रक्तदान से आप चार लोगों की जि़न्दगियाँ बचा सकते हैं। डॉ.संदीप मौर्य ने कहा कि किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी है। रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है। आपका रक्त जरूरतमंदों को सांसें और उनके परिजनों की खुशियां लौटा सकता है। इस अवसर पर अध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता, संजय केडिया, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डॉ.चन्द्रकला मौर्य, दिलीप गुप्ता, योगेश साहू, रंजीत सिंह, रामकुमार साहू, मो.सलमान, अनुराग, राकेश कुमार, सूरज, वाहिद, अंकित, सारांश, अभिषेक, अमन, विजय बहादुर, कमलेश, पवन कुमार, परवेज़, विकास, विवेक, संजय मिथिलेश  उपस्थित रहे।