Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरभाविप शौर्य ने वन्दे मातरम् महासमूह गान करके रचा इतिहास : प्रान्त...

भाविप शौर्य ने वन्दे मातरम् महासमूह गान करके रचा इतिहास : प्रान्त प्रचारक

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य शाखा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, सभी नगरवासियों, विद्यालय के छात्र—छात्राओं और महिलाओं समेत एक ऐतिहासिक और भव्य युवा चेतना शोभायात्रा निकाली गयी। जो भण्डारी स्टेशन से कार्यक्रम स्थल बीआरपी कालेज के मैदान तक जाकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक काशी प्रान्त रमेश, मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारत विकास परिषद विक्रान्त खण्डेलवाल, जिला संघ चालक डा.सुभाष सिंह तथा संस्थापक अध्यक्ष डा.संदीप पाण्डेय के हाथों दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् कार्यक्रम स्थल से गाया गया, साथ ही इसी समय पर शहर के विभिन्न स्थानों, विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में भी दोपहर 2:15 बजे वन्दे मातरम् गीत गाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ.संदीप पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का अभिवादन करते हुए अपने पूर्व के कार्यों के विषय में तथा आने वाली योजनाओं के विषय में चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश ने लोगों सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद शौर्य द्वारा यह भव्य आयोजन ऐतिहासिक है और निश्चित ही संस्था आने वाले समय में इतिहास रचेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऐसे बहुत सारे विचार प्रवाह संगठन निरंतर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रह हैं। मुख्य वक्ता विक्रान्त खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द भारत विकास परिषद परिवार के आदर्श हैं इसलिये स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का यह कार्यक्रम हर जगह आयोजित है। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि लगभग 15 वर्षों से अपने कार्यकाल में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का इतना भव्य उत्सव नहीं देखा। कार्यक्रम में महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके पश्चात मुख्य अतिथि और सम्मानित मंच के द्वारा कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद राम त्रिपाठी, जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, सचिव डॉ.आनन्द प्रकाश, प्रकल्प प्रमुख प्रमोद मौर्य, सह प्रकल्प प्रमुख आनन्द देव वर्मा, संजीव पाण्डेय, प्रमोद सैनी, सुजीत यादव, सन्दीप चौधरी, अमरनाथ पाण्डेय, अंजू सिंह, रश्मिता सिंह, राहुल अग्रहरि, देवीसेवक शुक्ल, डॉ.संदीप मौर्य, अमित निगम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।