Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुर‘संस्कृति उत्सव-2023‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

‘संस्कृति उत्सव-2023‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया शुभारम्भ

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में ‘संस्कृति उत्सव-2023‘ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के इच्छुक सभी ग्रामीण/शहरी कलाकारों की प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सामुदायिक भवन में किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम और नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम की आयोजक जिला सूचना अधिकारी/जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने उनका स्वागत किया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, तथा सभी कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में सम्मानित सदस्य के रूप में संगीत अध्यापक डॉ.नरेंद्र देव पाठक टी.डी. कॉलेज, संगीत विभाग, डॉ.ज्योति सिन्हा, सुभाष विश्नोई संगीत विभागाध्यक्ष टीडी डिग्री कालेज शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुमित कुमार सिंह ने किया। तहसील सदर के विशाल तिवारी, विनोद कुमार शुक्ला द्वारा मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध, सुदामा पांडे द्वारा गायन, अभिषेक निषाद मयंक द्वरा गायन, इशू देव द्वारा एकल नृत्य, सोनम सरोज, बृजमोहन सरोज लोक गायन, गुलाब यादव राही द्वारा लोक संगीत गायन, विजय बहादुर यादव द्वारा लोक गायन, खुशबू प्रियांशी यादव, प्रतिभा निषाद तथा अंशिका यादव द्वारा लोक गायन और निधि यादव, बृजेश यादव, विजय बहादुर यादव, सुरेश जौनपुरी, अमन दुबे, विवेक मिश्रा वरदान, सूरज यादव, शशिकान्त यादव, राहुल पाठक के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। तहसील मछलीशहर से अशोक कुमार लोकसंगीत गायक तथा तहसील मडियाहु से अब्दुल रशीद अली एंड पार्टी और शेसन लाल सरोज द्वारा लोकसंगीत गायक प्रदूम कुमार सरोज द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। तहसील शाहगंज में नरेन्द्र यादव सहित अन्य तहसील केराकत से योगेन्द्रनाथ चौबे सहित अन्य द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। सभी प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल के सम्मानित सदस्यों के द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र करते  हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। 16 जनवरी 2024 को उपरोक्त स्थान पर ही शेष प्रतिभागियों की प्रतियोगिता करायी जाएगी। कार्यक्रम का समापन जिला सूचना अधिकारी ने किया।