जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन की अध्यक्षता में सुतहटी बाजार स्थित कार्यालय पर भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दिनेश टंडन सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों के प्रेरणा स्रोत भामाशाह की जयंती पर लोगों को भामाशाह के देश प्रेम से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिन्होंने अपने देश के लिए अपना सर्वश्य न्योछावर कर दिया, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि 29जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित किया। प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर एवं यूवा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रूप से भामाशाह जयंती की सभी को बधाई देते हुए सभी व्यापारियों को एकजुट रहकर देश हित में कार्य करने के लिए कहा और दानवीर कर्ण से भामाशाह की तुलना किया तथा सभी व्यापारियों को उनके बताए रास्ते पर चलने के का आग्रह किया। संगोष्ठी में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, संतोष साहू बच्चा, मधुसूदन बैंकर विजय अग्रहरी, शाहिद मंसूरी, गुलज़ारी लाल गुप्ता, हफिज शाह, आशीष गुप्ता, डी.के.अग्रहरि, अभिषेक सेठ, आशीष कुमार, विजय राज यादव, ज्ञानेंद्र साहू, अरविन्द जायसवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
भामाशाह जयंती पर व्यापार मंडल ने किया संगोष्ठी का आयोजन


