जौनपुर। पूर्व मंत्री वंश नारायण पटेल के पुत्र निर्भय पटेल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के बाद निर्भय पटेल ने केराकत विधायक तूफानी सरोज के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर तूफानी सरोज ने निर्भय पटेल का स्वागत करते हुए कहा कि पीडीए की कतार बहुत मजबूत होगी और हम आपके साथ हर कदम खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि निर्भय पटेल के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर काम करने मे मदद मिलेगी। निर्भय पटेल ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं वह पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे कहा विधायक तूफानी सरोज के प्रेरणा से यह अवसर मुझे प्राप्त हुआ है उनके आशीर्वाद से क्षेत्र की जनता की सेवा करने का प्रयास करेंगे।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
निर्भर पटेल ने लिया समाजवादी पार्टी की सदस्यता


