जौनपुर धारा, सुइथाकला। लगातार चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन कथावाचक स्वामी चिन्मयानन्द बापू की कथा रासलीला और श्रीकृष्ण रूक्मिणी विवाह के प्रसंग ने मानो क्षेत्र का कार्यक्रम स्थल अरसिया वृन्दावन बन गया हो। कथा का रसपान करते हुए समूचा जनमानस झूम उठा। लोग कथा आयोजक बदलापुर विधायक व अरसिया निवासी रमेश चन्द्र मिश्र के प्रति कृतज्ञता के भाव प्रकट करते देखे गए। कथा से पूर्व परम्परागत विधि विधान के साथ पुष्पाहार और भागवत पुराण की आरती की गई जिसमें यजमान परिवार के साथ अन्य विशिष्ट लोग शामिल रहे। उपस्थित जन समुदाय को कथा व्यास की गद्दी से कथावाचक स्वामी चिन्मयानन्द बापू ने रासलीला और श्रीकृष्ण रूक्मिणी विवाह के प्रसंग की कथा विस्तारपूर्वक सुनाया। उन्होंने कथा के माध्यम से जीवात्मा का परमात्मा से मिलन को बड़े ही मार्मिक ढंग से लोगों के बीच साझा किया। उन्होंने जीव और परमात्मा के मिलन को रास बताते हुए रासलीला को भागवत का प्राण कहा। इस अद्भुत लीला को पाने के लिए भगवान भी तरसते है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और रूक्मिणी विवाह कथा को श्रद्धापूर्वक सुनने से दाम्पत्य जीवन सुखद रहता है। इस दौरान जनमानस के लोग भाव विह्वल दिखे। समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान खराब मौसम के बावजूद पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, सन्तोष पाण्डेय समेत भारी संख्या में तमाम श्रोतागण मौजूद रहे। अन्त में आयोजक विधायक मिश्र द्वारा आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया गया।
― Advertisement ―
सीवर लाइन का काम खत्म, फिर भी धंस रही सड़कें; मानिक चौक-सिपाह मार्ग पर बना गड्ढा
डॉ. अजीत कपूर के सामने अचानक धंसा सड़क का हिस्सा, गनीमत रही कि कोई राहगीर या वाहन चपेट में नहीं आयाजौनपुर। शहर में सीवर...
भागवत कथा के छठवें दिन वृन्दावन बना अरसिया

Previous article
Next article

