Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपाँच विद्यार्थियों को जेईई मेंस की परीक्षा में मिली सफलता

पाँच विद्यार्थियों को जेईई मेंस की परीक्षा में मिली सफलता

  • ऑल इंडिया स्तर की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के छातीडीह (पराऊगंज) गांव में स्थित ओमेगा पब्लिक स्कूल के पाँच विद्यार्थियों ने प्रथम प्रयास में ही जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया स्तर पर हुई इस परीक्षा में कृष्णा सिंह 96ज्ञ् , चंद्रदेव यादव 91ज्ञ्, अंशिका सिंह 86ज्ञ् सहित दो अन्य विद्यार्थियों ने जेईई मेंस 2023 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। विशेष बात यह है कि इन विद्यार्थियों ने बिना कोचिंग क्लास के ही यह सफलता हासिल की है और अभी इनका कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम भी नहीं आया है। कृष्णा सिंह ने इसके पूर्व भी हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया था। विद्यालय के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्रा ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इन विद्यार्थियों का परीक्षा में सफलता होने का प्रमुख कारण यह है कि विद्यालय में इनकी उपस्थिति हमेशा 95ज्ञ् के ऊपर रही है। विद्यालय परिवार की तरफ से सभी विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।