Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरबुजुर्गों के साथ से ज्ञान बढ़ता है -फादर पी विक्टर

बुजुर्गों के साथ से ज्ञान बढ़ता है -फादर पी विक्टर

  • सेंटजॉन्स स्कूल में सौरमंडल पर आधारित परियोजना प्रदर्शित की गई

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की सप्ताहांत प्रार्थना सभा में कक्षा 9वीं ब के विद्यार्थियों ने सौरमंडल पर आधारित परियोजना प्रदर्शित की। विद्यार्थियों ने सचल परियोजना में सूर्य एवं उसके गति को दर्शाया। कक्षाध्यापक अमित श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए विद्यार्थी के दायित्व विषय पर प्रकाश डाला। माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करना विद्यार्थियों का दायित्व होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के बाद गर्मी की छुट्टी हो रही है। इस छुट्टियों में अपने माता-पिता, दादा-दादी एवं नाना-नानी के साथ समय बिताइए। बुजुर्गों के साथ समय बिताने से आयु, विद्या, यश एवं बल की वृद्धि होती है तथा बच्चों का सानिध्य पाकर बुजुर्गों को भी सुख मिलता है। फादर ने गर्मी की छुट्टी में बच्चों को अपना खयाल रखने को कहा।