जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगर निकायों में चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन नगर पंचायत में विशेष साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। ईओ डॉक्टर अनुपम सिंह ने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड नंबर 3 मोहल्ला सखैला में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, मेलाथियान का छिड़काव कराया गया। मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए दवाओं का भी छिड़काव कराया गया। इस दौरान नगर पंचायत लिपिक हरेंद्र कुमार बिंद, रविंद्र यादव, अमित कुमार, विपिन सोनकर एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अभियान के अंतर्गत कराई गई सफाई

Previous article

