Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुररोजगार मेले का आयोजन 24 को

रोजगार मेले का आयोजन 24 को

जौनपुर धारा, जौनपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र. के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 24 मई को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की 9 कम्पनियों के द्वारा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी, जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आईडी प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल के माध्यम से भी अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।