Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरबरात में खाने के दौरान हुए विवाद में चला चाकू, पुलिस ने...

बरात में खाने के दौरान हुए विवाद में चला चाकू, पुलिस ने कराई शादी

जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के सोनकर बस्ती में आई बरात में खाना खाने के दौरान बरातियों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक बराती ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया।घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। बेलाव से बरात हरिहरपुर सोनकर बस्ती में आई थी। द्वारपूजा के बाद बराती खाना खा रहे थे। तीन चार बराती एक बोलेरों पर प्लेट रखकर चिकेन खा रहे थे।चालक ने देखा तो मना किया कि हम वाहन की पूजा करते हैं तुम लोग इस पर रखकर चिकेन खा रहे हो। नहीं माने सब तो चालक वाहन एजेंट को बुला लिया। उसने मना किया लेकिन नहीं माने। विवाद बढ़ा तो मनबढ़ बराती ने एजेंट पर चाकू से वार कर दिया जो पेट निचले भाग में लगा। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इस प्रकार की घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।