Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबिना गुरु ज्ञान कहां से होई, मुझे पाऊं दिखे सब कोई

बिना गुरु ज्ञान कहां से होई, मुझे पाऊं दिखे सब कोई

  • शीतला चौकिया धाम में गुरू के पखारे गये पांव

जौनपुर धारा, जौनपुर। शीतला धाम चौकिया में माता श्री आश्रम में गुरु पंडित सीताराम नाम शरण जी महाराज के पांव पखारे गए। गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु के पांव पखारने के लिए नेपाल, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर माता चौकिया से सभी गुरु के शिष्यों ने अपने गुरु के पांव छूकर आशीर्वाद लिया जिसमें 133 शिष्यों ने राम नाम का मंत्र लिया और भव्य आरती उतारी। पीतल की थाली, पीतल के लोटे में अपने गुरु का पांव पकड़कर गंगाजल से घुलकर आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु का जयकारा लगाया गया। बोलो बोलो सीताराम नाम महाराज की जय से माता श्री आश्रम गूंज उठा। महाराज जी ने सबको गुरु पूर्णिमा का प्रसाद भी ग्रहण करवाया। विशाल भंडारे का व्यंजन भी शिष्यों ने ग्रहण किया। इस मौके पर सुरेश पांडे, प्रवीण, प्रतापगढ़, राकेश यादव, अजय त्रिपाठी, गोपाल साहू आजमगढ़, कृपा शंकर पाठक, रजनीश राय, विनोद श्रीवास्तव, सुमन राय, विकास मोदनवाल, गीता यादव, सुधा सिन्हा, सौरभ पंडा, सूर्य प्रकाश राय आदि भक्तगण मौजूद रहे।