Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत घिरौंची, टिकरा गांव में रविवार की शाम पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक 9 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संजय चौहान जो रविवार की दोपहर परिवार के साथ गांव में  स्थित अपने खेत की मेड़बंदी कर रहे थे। शाम करीब चार बजे उनका 9 वर्षीय पुत्र सज्जन चौहान ने कहा कि मैं घर जा रहा हूं और घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजन काम करके शाम को घर गये और उसे न देखकर चिन्तित हो गये। पास-पड़ोस में काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। गांव के कुछ लोग खेत में काम करके घर की तरफ लौट रहे थे और रास्ते में ही पानी भरे गहरे गड्ढे में लाश को देखकर डर गये। पास जाने पर देखा कि ये तो संजय चौहान का लड़का सज्जन है। पता चलने पर परिजन गड्ढे के पास पहुंचे और लाश को पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक 6 भाईयों व एक बहन में छठवें नम्बर पर था। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।