Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशबारिश होते ही पहचानना भूल जाते हैं लोग

बारिश होते ही पहचानना भूल जाते हैं लोग

मुरादाबाद : एक तरफ तो लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी की राहत मिल जाती है. तो वहीं दूसरी तरफ नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे खेती करने वाले किसानों को खासा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इस बारिश से जगह-जगह जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है. मुरादाबाद के दिल्ली रोड का यह नजारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी की अनदेखी को बयां कर रहा है.

थाना पाक बड़ा के गांव बागड़पुर लोदीपुर राजपूत नेशनल हाईवे के संपर्क मार्ग पर इन दिनों तालाब जैसे नजारा देखा जा सकते हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग के इस संपर्क मार्ग से स्थानीय नागरिक होकर गुजर भी रहे हैं. हाइवे के संपर्क मार्ग से गुजरने वाले किसान और स्थानीय नागरिक इस जलभराव को लेकर काफी परेशान हैं. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा बनाए गए नाले चोक हो चुके हैं. और नाले का सारा पानी मुख्य मार्ग पर भर गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग के संपर्क मार्ग पर जलभराव का पानी इतना बढ़ने लगा है कि अब नेशनल हाईवे पर भी यह पानी बढ़ने लगा है. लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी के संपर्क मार्ग से होकर गुजर रहे शिव कुमार ने बताया गया कि वह इसी ग्राम पंचायत के स्थानीय निवासी हैं. यह जलभराव की समस्या बरसात के समय ऑन खड़ी होती है. जब जब बरसात का समय होता है नाले चोक हैं और समस्या ज्यों की त्यों बनी है. इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराए जाने की उम्मीद क्षेत्र वासियों द्वारा की जा रही है.