Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी में डेंगू-मलेरिया के बाद अब चमकी बुखार का खतरा! लोगों में...

बाराबंकी में डेंगू-मलेरिया के बाद अब चमकी बुखार का खतरा! लोगों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग हुआ एलर्ट

बाराबंकी जिले में संक्रमित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. जिले के अस्पतालों मे तेज बुखार, सर्दी, जुकाम, गले में दर्द सहित अन्य संक्रमित बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कई इलाकों मे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के बाद चमकी बुखार के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग एलर्ट हो गया है. संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमें प्रभावित क्षेत्रों मे एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चला रही हैं. वहीं जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जिसमें लोगों में दहशत का माहौल है. जिले में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों की भरमार है. डेंगू से पीड़ित 200 से ज्यादा मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं. इसके अलावा बुखार और प्लेटलेट्स की कमी वाले मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं. जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है.

सरकारी अस्पतालों में बनाया गया डेडिकेटेड वार्ड
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि बताया कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनियां के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में विशेष डेडिकेटेड वार्ड बनाया गया है. जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में भी पर्याप्त मात्रा में मच्छरदानी युक्त बेड बनाये गये है. साथ ही अस्पतालों मे आवश्यक दवाइया, जांच किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू से निपटने के लिए जगह जगह और घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच कर रही है. प्रभावित क्षेत्रों मे आस-पास के लोगो का सैंपल लेकर जांच करवा कराई जा रही है.