Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनिर्माण क्षेत्र में अलग पहचान बनाएगा भगवान निषाद राज की मूर्ति और...

निर्माण क्षेत्र में अलग पहचान बनाएगा भगवान निषाद राज की मूर्ति और मंदिर : विधायक चौरा

  • निषाद राज मंदिर निर्माण के लिए किया चौरा विधायक ने किया भूमि पूजन

जौनपुर धारा, खेतासराय। निषाद समाज के कुलगुरु, श्रृंग्वेरपुर के महाराज, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त, गुहाराज निषादराज का अब्बोपुर ग्राम में श्री राम जानकी निषाद राज सेवा के तत्वाधान में निषाद राज मंदिर निर्माण के लिए शिलायन्स कर भूमि पूजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चौरा-चौरा विधायक सरवन निषाद व शाहगंज विधायक रमेश सिंह उपस्थित रहे। उक्त ग्राम में निषाद राज का मूर्ति व मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को शिलायन्स तथा भूमि पूजन उक्त दोनों अतिथियों ने संयुक्त से किया। इस दौरान विधायक सरवन निषाद ने कहा कि भगवान निषाद राज की मूर्ति और मंदिर निर्माण के उपरांत क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने कहा कि आज निषाद समाज के भाइयों के लिए यह ऐतिहासिक दिन और स्वर्णिम अवसर है। यह क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। निषादराज की प्रतिमा एवं मंदिर निर्माण के लिए निषाद समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व विधायक द्वै का लोगों ने फूल-माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से निषाद युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रेज़ निषाद, मंत्री खेलकूद एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, डॉ.इंद्रजीत निषाद, महेंद्र कुमार बिन्द, संदीप बिन्द, प्रधान त्रिलोकी बिन्द, बीडीसी चंद्रिका प्रसाद, रामअवतार, पूर्व प्रधान उमेश बिन्द, चन्दन कुमार, बिहारी लाल आदि लोग उपस्थित रहे।