Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशबकरी के लिए पत्ते लेने गए लड़कों को दी तालिबानी सजा

बकरी के लिए पत्ते लेने गए लड़कों को दी तालिबानी सजा

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से महज 80 किमी दूर बाराबंकी जिले के नूरपुर में दो लड़कों को तालिबानी सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जो रामराज्य के दावों की पोल-खोल रहा है . इन दोनों लड़कों को पेड़ से बांधकर पीटा गया. जब यह नजारा ग्रामीणों ने देखा तो बीच-बचाव कर दोनों को वहां से छुड़वाया. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुल‍िस हरकत में आई और पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी प‍िता-पुत्र के ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया . आरोपी त्रिलोकी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है.

यह पूरा मामला बाराबंकी में कोतवाली नगर क्षेत्र के नूरपुर मोहल्ले का है. जानकारी के मुताबिक यहां के निवासी मजबुल्ला का लड़का शकील और उसका रिश्तेदार शादाब बकरी के लिए चारा लेने खसपरिया गांव में गए थे. यहां आबादी की जमीन पर लगे गूलर के पेड़ से पत्ते तोड़कर लौट रहे थे. पीड़ित का आरोप है कि उस गांव के ही त्रिलोकी और उनके लड़के सोनू ने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें रस्सी से पेड़ में बांधकर लाठियों से पीटा. इस दौरान वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया.

आरोपी त्रिलोकी ने लगाया दोनों पीड़ितों पर छेड़छाड़ का इल्जाम
वहीं जब यह नजारा ग्रामीणों ने देखा तो बीच-बचाव कर दोनों को वहां से छुड़वाया. जिसके बाद पुलिस ने मजबुल्ला की तहरीर पर त्रिलोकी और उनके लड़के सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है . त्रिलोकी का कहना है कि वह दोनों लड़के उनकी आठ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ कर रहे थे. इसलिए उन्होंने दोनों को बांधकर पीटा.

मामले में दोषियों पर होगी कार्रवाई:
इस मामले में बाराबंकी के सीओ सिटी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है . त्रिलोकी नाम के शख्स की गिरफ्तारी हो गई है. साथ ही अन्य दो की तलाश की जा रही है. मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.