Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशफिर एक सोसाइटी में दिखा तेंदुआ, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी

फिर एक सोसाइटी में दिखा तेंदुआ, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी अजनारा ले गार्डेन में तेंदुआ की दहशत अभी शांत भी नहीं हुई थी कि यहीं की एक और सोसाइटी में फिर तेंदुआ देखा गया. अजनारा ले गार्डेन में घूमते दिखे तेंदुए को वन विभाग की टीम पकड़ने में लगी हुई है, वहीं दूसरी सोसाइटी से आई तेंदुए की सूचना ने सर्च टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालांकि, सूचना के बाद दूसरी सोसाइटी में भी वन विभाग के लोग पहुंच गए हैं. दरअसल, ग्रेटर नोएडा के जू-1 सोसाइटी के गेट नंबर दो पर सुबह के वक्त जब लोग वॉक पर थे, तभी उन्होंने वहां तेंदुआ देखा. वन विभाग की टीम ने भी वहां सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन दोपहर तक तेंदुए का कोई निशान नहीं मिला. जानवरों के हित के लिए काम करने वाली कावेरी राणा भारद्वाज ने बताया कि हमारी और वन विभाग की टीम साथ में सर्च अभियान चला रही है. फॉरेस्ट रेंजर राम अवतार ने बताया कि अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है.

दो जगह दिखे तेंदुए एक या अलग-अलग, जांच जारी
जू-1 सोसाइटी में दिखा तेंदुआ और अजनारा ले गार्डन सोसाइटी में देखा गया तेंदुआ एक ही हैं या अलग, यह अभी साफ नहीं हो पाया है. वन विभाग के लोगों की मानें तो दोनों एक ही हो सकते हैं, लेकिन पक्के तौर पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वन विभाग के अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में है. दोनों सोसाइटी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.