Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशप्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

बाराबंकी(पीएमए)। कुर्सी थाना इलाके में गुरुवार की आधी रात को लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव किसान पथ की सर्विस लेन पर एक कार में मिला है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और तमाम पुलिस के अधिकारी पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। एसपी ने बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित किसान पथ पर हबीबपुर गांव के पास एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान लखनऊ के अलीगंज निवासी कपिल देव पाण्डेय के पुत्र अतुल पांडेय के रूप में हुई है। वह प्रापर्टी का काम करता था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल की जांच की। शव कार के अंदर पाया गया है। गला रेतकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने हत्या की जांच के लिए सर्विलांस सहित कई टीमों को लगाया है। शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।