अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में पहले साथ जीने मरने की कसम खाने वाले प्रेमी युवक ने प्रेमिका के साथ शादी से इनकार कर दिया। मगर जिद पर अड़ी प्रेमिका के साथ उसे कोर्ट मैरिज करनी पड़ गई। महिला दरोगा के प्रयास से दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। युवती अपने प्रेमी के घर चली गई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग बीते कई साल से क्षेत्र के ही गांव में रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। युवक यूट्यूब का काम करता है। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। इसलिए न तो युवती के परिजनों और न ही युवक के घर वालों ने कोई एतराज जताया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाईं। मगर इस दौरान दोनों के बीच गलतफहमी पनप गई। जानकारी के अनुसार युवती काफी देर तक फोन पर बात करती थी। युवक को यह शक हो गया कि उसकी प्रेमिका अब किसी और की होने वाली है। इसलिए उसने प्रेमिका की उपेक्षा शुरू कर दी। इधर युवती को भी शक हुआ कि युवक किसी और के प्रेम जाल में फंस गया है। इस गलतफहमी के कारण दोनों के बीच दूरी बढ़ती चली गई। युवक ने प्रेमिका के साथ शादी से साफ इनकार कर दिया, लेकिन युवती ने कसम खा ली कि वह अपने प्रेमी को किसी और का नहीं होने देगी। युवती के कहने पर रिश्तेदार और परिचितों की पंचायत बैठ गई, लेकिन बात नहीं बनी। जिस पर युवती ने महिला दरोगा मीनाक्षी गुप्ता से मिल पूरा वाकया सुनाया। प्रेमी के साथ शादी कराने की मांग की। युवती ने कहा था कि प्रेमी के साथ शादी नहीं होने पर वह खुदकुशी कर लेगी। जिस पर हरकत में आई महिला दरोगा ने युवक और उसके परिजनों को बुलाया। युवती को भी बुला लिया। उनकी गलतफहमी दूर कराई। शादी नहीं करने पर प्रेमी युवक के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी। जिसके बाद युवक ने प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने की हामी भरी। शुक्रवार को दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि दोनों की कोर्ट मैरिज हो गई है।
― Advertisement ―
सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में झाड़ियों के बीच बोरे में मिले नवजात शिशु को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।
प्रेमी निकला धोखेबाज : पहले साथ जीने मरने की खायी कसमें, फिर शादी से किया इनकार

Previous article
Next article

