Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशपेड़ की जड़ में निकली देवी प्रतिमा! लोग मान रहे चमत्कार

पेड़ की जड़ में निकली देवी प्रतिमा! लोग मान रहे चमत्कार

मुरादाबाद: जिले में एक पीपड़ पेड़ की जड़ में शेरावाली माता के निकलने की खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है. दूर-दराज से लोग माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं. मुरादाबाद सहित आसपास के जिलों में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. जिसे भी पता लग रहा है वह उन्हें देखने के लिए पहुंच रहा है. साथ ही पूजा अर्चना कर अपनी-अपनी मनोकामना मांग रहा है. यहां मां के जयकारे भी लग रहे हैं.

यह पूरा मामला मुरादाबाद के लाइनपार क्षेत्र के पेपट पूरा का है. लोगों की आस्था अब देवी प्रतिमा के प्रति बढ़ती ही जा रही है. स्थानीय निवासी और पुजारी पंडित अभिषेक मिश्रा ने दावा किया कि बीते रविवार को माता शेरावाली की प्रतिमा पेड़ की जड़ में से निकल आई. इसके पहले लोग यहां शनि देवता की पूजते करते रहे हैं और शनिवार को दिया जलाते रहे हैं. तब कुछ नहीं था. लेकिन अचानक बीते रविवार को देखा गया कि पेड़ की जड़ में माता रानी की प्रतिमा निकली हुई है. स्थानीय लोगों की मानें तो अभी माता रानी की प्रतिमा का एक चरण बाहर है और दूसरा चरण जड़ में ही है. बताया कि यहां दूर-दूर से लोग दर्शनों के लिए आ रहे हैं. दिल्ली, मेरठ सहित आसपास के लोग जुट रहे हैं. पीपल पेड़ के पास रहने वाली बबिता ने दावा किया कि मैं बिल्कुल नजदीक ही रहती हूं. मैं शाम को यहां धुलाई एवं पूजा भी करती हूं. एक दिन जब मैंने चिराग जलाया तो जड़ में मां की प्रतिमा का शीश दिखाई दिया. फिर धीरे-धीरे प्रतिमा निकल आई. स्थानीय निवासी चंद्र प्रकाश ने बताया कि एक हफ्ता पहले ही यह देवी प्रतिमा जड़े में से निकली है.