Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सस्ते दाम में जेसीबी और पशु बेचने का झांसा, बड़ा ठगी गिरोह पकड़ा गया

जौनपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पशु और जेसीबी मशीन बेचने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये वसूलते थे।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर सराफा एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न

जौनपुर सराफा एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर सराफा एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंबरीश सिंह, भेला ने  दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस होली मिलन समारोह में भव्य तरीके से होली गीत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। सभी वरिष्ठ जनो का माल्यापर्ण कर सम्मान हुआ। संचालन हर्षित गुप्ता ने किया। भेजपुरी कलाकार आशीष माली ने शानदार गीत प्रस्तुत किया। जौनपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी ने आए हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का आभार प्रकट किया एवं व्यवसाय की स्वर्णिम इतिहास के विषय पर चर्चा की जो कि दशकों को से प्रदेश में जौनपुर सर्राफा व्यवसाय का एक अपना अलग स्थान है। कार्यक्रम में संरक्षक अशोक बैंकर, उमानाथ सेठ, अमर बहादुर सेठ, कृष्ण कांत सेठ, बाचऊ सेठ महामंत्री, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष दयाशंकर सेठ,  मोनू सेठ, कार्यक्रम संयोजक रहे विवेक सेठ मोनू व समस्त नगर पदाधिकारी गण,  केराकत सराफा एसोसिएशन एवं वाराणसी सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी गण, प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसाई विमल सिंह, अशोक सेठ, नीरज सेठ, ऋषि सेठ, रामदास सेठ, मिट्ठू सेठ, सुनील सेठ, जफराबाद वाले स्वर्णकार समाज जिला अध्यक्ष सोहनलाल स्वर्णकार, मनोज महेश्वरी, आसिफ खान आदि लोग उपस्थित रहे।