Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरपूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिये निर्गत की गया समय-सारणी

पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिये निर्गत की गया समय-सारणी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि विशेष सचिव उ.प्र.शासन के निर्देश के क्रम में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति 09-10 की कक्षाओं से संबंधित पाठयक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन से वितरण हेतु प्रस्तावित समय-सारणी निर्गत की गयी है। कक्षा 9-10 पूर्व दशम कक्षाओं हेतु 07 अगस्त से 30 सितम्बर 2023 तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुतीकरण, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनाएं भरकर अपलोड करके प्रमाणित किया जाएगा। 08 अगस्त से 05 अक्टूबर 2023 तक सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता एवं स्वीकृत सीटों की संख्या की प्रमाणिकता को शत-प्रतिशत आनलाइन कर डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित किया जाएगा। 15 सितम्बर से 10 नवम्बर 2023 तक छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। उन्होने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया है कि आनलाइन मास्टर डाटाबेस तैयार करने,सत्यापन, लाक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन समयान्तर्गत कराना सुनिश्चित करें।