जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रदेश में 01 से 30 सितम्बर 2023 तक सहकारिता विभाग में संचालित हो रहे सदस्यता महाअभियान का शुभारम्भ 5 कालिदास मार्ग लखनऊ से किया गया। उक्त कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में जनपद में सदस्यता महा अभियान का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि. जौनपुर कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी विकास संघ धनंजय सिंह, अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लि.सुधाकर सिंह तथा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पुष्पराज सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने की। कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों को सहायक आयुक्त एंव सहायक निबन्धक सहकारिता अमित कुमार पाण्डेय तथा उप महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक लि.राजकुमार यादव द्वारा पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सहायक आयुक्त एंव सहायक निबन्धक सहकारिता द्वारा सदस्यता महाअभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि सदस्यता महा अभियान 01 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 30 सितम्बर 2023 तक संचालित किया जायेगा। सदस्य बनने के लिए प्रति सदस्य न्यूनतम 02 अंश प्रति अंश 100.00रू0 तथा प्रवेश शुल्क 21.00 रू0 कुल 221.00रू0 जमा कराना होगा कोई भी व्यक्ति अधिकतम 50 अंश क्रय कर सकता है। उक्त अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों से समितियों में अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने में सहयोग करते हुए सदस्यता महा अभियान को सफल बनाये जाने की अपील की गयी। मुख्य अतिथि ने सदस्यता महाअभियान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर सहकारी समितियों में सदस्य बनाये जाने का आवाहन किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी एंव सहायक विकास अधिकारी(सह0) के साथ-साथ सभी विकास खण्डों से भारी संख्या में कृषकों एंव जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
1 से 30 सितम्बर तक संचालित होगा भाजपा का सदस्यता महाअभियान

Previous article

