Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस सहायता केंद्र के सामने दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

पुलिस सहायता केंद्र के सामने दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिहौली चौराहा पर पुलिस बुथ के पास दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। हाल ही में बने पुलिस बुथ के सामने हुई इस घटना और पुलिस की गैरमौजूदगी जिम्मेदारी का अच्छा एहसास करा रहा है। मारपीट की घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष के लोग सड़क पर लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिहौली चौराहे के पास कुछ ही दिन पहले नया पुलिस बूथ स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में शीघ्र पुलिस सहायता मुहैया कराना था। लेकिन घटना के समय पुलिस बूथ बंद था और उस पर ताला लटका मिला। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराने तथा जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।